ddcdcl20images/events/2020/ddcdcl20/FB_IMG_1593628791996.webp-
images/events/2020/ddcdcl20/IMG_1877.webp-
images/events/2020/ddcdcl20/IMG_1892.webp-
images/events/2020/ddcdcl20/IMG_1912.webp-
दुनियाभर में चिकित्साकर्मी कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सबसे बड़े योद्धाओं की भूमिका निभा रहे हैं। वे कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए दिन-रात अस्पतालों में डटे हैं। राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी आवास पर आगरा प्रशासन के माध्यम से सत्यमेव जयते ट्रस्ट द्वारा एक पहल के सहयोग से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कोरोना काल में कार्य कर रहे एस० एन० मेडिकल कॉलेज व डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के करीब 200 डॉक्टर्स को सम्मानित किया गया। सत्यमेव जयते ट्रस्ट व एक पहल के द्वारा डॉ. आर. सी. पांडे - मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ. सतीश वर्मा - एस. आई.सी. डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल, डॉ. संजय काला - प्रधानाचार्या, एस. एन. मेडिकल कॉलेज, डॉ. एस.पी. गुप्ता - सीनियर कंसलटेंट, डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल, डॉ. सी. पी. वर्मा - मेडिकल सुपरिटेंडेंट, डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल, डॉ. आर्या - उप प्रधानाचार्य, एस. एन. मेडिकल कॉलेज, डॉ. आशीष गौतम - एसोसिएट प्रोफेसर, एस. एन. मेडिकल कॉलेज व डॉ. पीयूष जैन - नोडल अधिकारी, कोविड - 19 को धन्यवाद प्रशस्ति - पत्र व एक पहल की सदस्या शुभांगी बंसल के द्वारा बनाई गई कुकीज़ भेंट करी गई। इस मुहीम को जिलाधिकारी ने सराहा और सभी कोरोना योद्धाओं को बधाई दी। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि कैसे सभी डॉक्टर्स ने दिन रात कोरोना मरीजों की सेवा कर अपना कर्तव्य निभाया और आगरा को सही दिशा में पहुँचाया। अंत में सभी के मार्गदर्शक जिलाधिकारी श्री प्रभु नारायण सिंह जी को सम्मानित किया गया।