codbrajaeppimages/events/2023/codbrajaepp/340840847_940275040447264_7731498727276707650_n.webp-
images/events/2023/codbrajaepp/340843218_544943194421349_1100997220559380013_n.webp-
images/events/2023/codbrajaepp/340844966_251908170573286_4099566506787309846_n.webp-
images/events/2023/codbrajaepp/341193353_1340051176727193_1731765222269178857_n.webp-
एक पहल पाठशाला, दयालबाग़, आगरा में बाबा साहेब अम्बेडकर जी की जयंती पर उनके जीवन पर आधारित कथा वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें एक पहल पाठशाला के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बाबा साहेब के जीवन शैली को विभिन्न रूप में बताया। संचालन नवीन कुमार व आराधना कुमारी ने किया। निर्णायक मंडल में श्रीमती साध्वी खन्ना, डॉ. सरोज प्रशांत व ईभा गर्ग की अहम भूमिका रही।
सीनियर वर्ग में विशाल प्रथम, साहिल द्वितीय व कार्तिका तृतीय रहे एवम् जूनियर वर्ग में अर्नव, शिवम प्रथम, ख़ुशी, छवी द्वितीय, शुभम्, नीलम व नीतेश तृतीय रहे। सांत्वना पुरस्कार अंशुमन को दिया गया। सभी विजेताओं को श्रीमती नेहा मिश्रा द्वारा मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।